चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री निवास पर सैल्यूट मारने लगे वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी !

NaradSandesh।। फरीदाबाद ( दुष्यंत त्यागी ) 03 अप्रैल,2024 : हरियाणा सरकार लोकसभा चुनाव-2024 के बाद छह महीने की वैलिडिटी वाली सरकार बनकर रह जाएगी। सरकार में शामिल वरिष्ठ अधिकारी अपने - अपने भविष्य की संभावनाओं की तलाश में हैं। चंडीगढ़ राजधानी में कई वरिष्ठ सेवानिवृत एवं वर्तमान वरिष्ठ आईएएस,आईपीएस अधिकारी हरियाणा में सत्ता परिवर्तन को भांपकर सुरक्षित पनाह लेने की तैयारी में जुटे हैं। विगत  दस साल सत्ता में रहने के बाद वर्तमान भाजपा  सरकार में कार्यरत कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर चक्कर लगाते हुए नजर आ रहे हैं।  


प्रदेश में लोकसभा चुनाव - 2024 के कारण आदर्श आचार संहिता में राजधानी कार्यालयों में बिना मंत्रियों के अधिकारी बेपरवाह हो चुके हैं। किसी मंत्री की दखलंदाजी का भय नहीं होने के चलते ज्यादातर उच्च अधिकारी टेंशन फ्री लाइफ स्टाइल का पूरा लुत्फ़ उठा रहे हैं। चंडीगढ़ अपने ऑफिस आने जाने की  उनकी कोई समय सारणी निश्चित नहीं है। इसलिए आजकल बड़े लॉट साहेब ऑफिस में चाय समोसा - बेसन खाकर चुनावी प्रक्रिया की सिर्फ खाना पूर्ती में लगे हैं।


वरिष्ठ सेवानिवृत आईएएस - आईपीएस के साथ - साथ वर्तमान आईएएस और आईपीएस भविष्य की सरकार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अभी से सक्रिय हो गए हैं। जिस जिस आईएएस अधिकारी को वर्तमान सरकार में सीएम ऑफिस और अच्छे विभाग नहीं मिले हैं। वह हरियाणा में आगामी छह महीने के बाद अगर तख्ता पलट होता है तो वही अधिकारी नई सरकार में फिर से सीएम कार्यालय में अपनी जगह  बनाने में सफल हो जाएंगे।


हरियाणा सरकार में होने जा रहे सत्ता परिवर्तन को भांपकर प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी  दूसरे पक्ष में अपनी अपनी गोटी बिठाने के लिए अभी से जुगाड़ में व्यस्त हो गए हैं। विश्वस्त सूत्र से प्राप्त जानकारी ने उपरोक्त बातों की पुष्टि करते हुए कहा कि जी बिल्कुल ऐसा ही है। अधिकारियों को मालूम है कि नायब सरकार छः महीने की वैलिडिटी पर है, उसके बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। दस साल से सत्तारूढ़ भाजपा की हैट्रिक के लिए 'एंटी कम्बंसी' बड़ी बाधा बन सकती है।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال