भारतीय मजदूर संघ, फरीदाबाद का अधिवेशन सम्पन्न,नई टीम का गठन

NaradSandesh।।फरीदाबाद 02 अप्रैल। भारतीय मजदूर संघ, फरीदाबाद का अधिवेशन संघ के विभाग कार्यालय फरीदाबाद में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने की। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री मधु  के गौरवमयी सानिध्य में उक्त अधिवेशन  सार्थक चिंतन - मनन एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। संघ गीत के बाद ध्वजारोहण आर सी कटोच जिला अध्यक्ष ने किया। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष ने  माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया।

सेक्टर 19 स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यालय में आयोजित भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के अधिवेशन में जिला मंत्री नीरज त्यागी ने मंच संचालन किया। जिला मंत्री ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जिला कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार की अनुपस्थिति में आर सी कटोच ने वित्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर के वीरेंद्र शर्मा से जिला की नई टीम के गठन का अनुरोध किया। जिसमें नीरज मावी ( भवन निर्माण ) को जिला अध्यक्ष, बहन रेखा ( स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ) को उपाध्यक्ष, शैलेश चौधरी ( ग्रुप 4 ) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार सुनपेड ( ग्रामीण ट्यूबवेल जल कर्मी ) को जिला मंत्री, धर्मेन्द्र शर्मा ( एनटीपीसी व  राज कुमार भाटी  ( नगर निगम ) को सहसचिव और सुनील मीणा ( सर्व हरियाणा बैंक ) को नया वित्त सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। भारत माता की जय और बीएमएस अमर रहे के उद्घोष से सभी उपस्थित कर्मचारियों ने सहमति देकर हर्ष  व्यक्त किया। इनके अतिरिक्त जिला में कार्यरत सभी संगठनों के महासचिव भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद की कार्यकारिणी में पदेन सदस्य रहेंगे।

इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज मावी ने निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र शर्मा, बहन मधु और प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार और सभी संगठनों से उपस्थित कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए पूर्ण सहयोग का आग्रह किया। संगठन हित में पूर्णतया समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाते हुए। आज के इस‌ कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सबसे भोजन करने का आग्रह किया।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال