हरियाणा के लोकप्रिय नेता दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे उमेश भाटी

NaradSandesh।।फरीदाबाद,03 अप्रैल। आज फॉर्महाउस पर जननायक जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत्र और मार्गदर्शक और हरियाणा के लोकप्रिय नेता श्री दुष्यंत चौटाला जी के जन्मदिन के अवसर पर  तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश भाटी जी बधाई देने पहुंचे।  इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए , मौके पर कार्यकर्ता  जननायक जनता पार्टी  ज़िंदाबाद के नारे लगते दिखाई दे रहे थे।  वहीँ कई कार्यकर्ता भाई दुष्यंत तुम संघर्ष करो हम तुम्हरे साथ है के नारे लगा रहे थे। दुष्यंत चौटाला जी ने अपने जन्मदिन पर  बधाई व आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


बधाई देने पहुंचे तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता  उमेश भाटी ने  दुष्यंत चौटाला जी के  हाथों केक कटवाया और उनकी एवं उनकी दीर्घायु की कामना की।  इस मौके पर तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी जी ने अपने कहा की ,आने वाले दिन हरियाणा की राजनीति में काफी अहम होने वाला है। हरियाणा की जनता का प्यार और विश्वास सदैव पार्टी के साथ है।  कार्यकर्ता आज भी पूरे जोश के साथ पार्टी के साथ है। पार्टी मुखिया  डा. अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के लोकप्रिय नेता  दुष्यंत चौटाला जी के उम्मीद और आशा के अनुरूप जो भी आदेश लोकसभा चुनावों को लेकर आएगा , तिगांव विधानसभा का हर एक कार्यकर्ता उस मंजिल तक ले जाने का काम करेगा।


लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी जिसे भी टिकट देकर उम्मीदवार घोषित करेगी,  तिगांव विधानसभा से उसे ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने का काम करेंगे। लोकसभा के बाद विधानसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस के तैयार खड़ा  है।  श्री दुष्यंत चौटाला जी ने जब तक हरियाणा सरकार में पार्टी की और से मुख्यमंत्री का पदभार संभाला पूरी जोरशोर से जनता की भलाई के लिए विकास कार्य करे, जनता बहुत समझदार है वह सब जानती है सब देख रही है। आने वाले दिन पार्टी  के प्रति समर्पण और मन में दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर कार्यकर्ता लक्ष्य प्राप्ति की और आगे बढ़ रहा है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال