विधायक सीमा त्रिखा द्वारा शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

NaradSandesh।।फरीदाबाद,25 फरवरी। लोकसभा चुनाव-2024 की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ की संकल्प सिद्धि के साथ हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आज बडखल विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा द्वारा शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को एक बार पुनः प्रचंड बहुमत दिलाने का अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा के वोट प्रतिशत में भारी बढ़ोतरी कराने का सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए विगत दस वर्षों में मोदी सरकार की सारी नीतियों, योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान चुनाव संगठन पहरेदारी पर चुनावी रणनीति बनाने के लिए एक वर्ग लिया गया, जिसमें बडखल विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों अमित आहूजा, सतेंद्र पांडे के साथ विस्तारक गोपाल पटेल समेत भारती भाकुनी, हरेंद्र भडाना व पंडित सुरेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि आगे भी नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक कर बूथ समितियों व शक्ति वंदन टीम को सक्रिय किया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी-जान से कड़ी महनत करेगा। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि चुनाव की सबसे निचली इकाई बूथ जीतने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का फोकस रहना चाहिए क्योंकि पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अगर हमने इस सबसे निचली इकाई को जीत लिया तो समझो उसने सीट जीत ली।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं पुरुषों से कदमताल करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताल ठोक रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال