कांग्रेस संदेश यात्रा का फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में होगा भव्य स्वागत: पं.जगजीत शर्मा

NaradSandesh।।फरीदाबाद,31 जनवरी, 2024: हरियाणा में गत 17 जनवरी से शुरु हुई कांग्रेस संदेश यात्रा कई जिलों में सफलता के झण्डे गाढ़ते हुए और अपार जनसमर्थन जोड़ने के बाद 2 फरवरी को उद्योग नगरी फरीदाबाद पंहुचेगी। यात्रा केे मुख्य चेहरे कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं किरण चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा 2 फरवरी को प्रात: 9 बजे गदपुरी टोल प्लाजा पंहुचेगी। जहां पर यात्रा का स्वागत पृथला विधानसभा से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार राकेश तंवर करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी एवं भावी सांसद पंडित जगजीत शर्मा ने बताया कि गदपुरी टोल प्लाजा पर हजारों समर्थकों के साथ यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जायेगा। 


श्री शर्मा के अनुसार इसके पश्चात यात्रा का स्वागत  सीकरी में प्रात: 10 :30 बजे कांग्रेस के नेता डॉ. वीरेंद्र तेवतिया के द्वारा अपने समर्थकों के साथ किया जायेगा। इसके पश्चात यात्रा के स्वागत में हाईवे पर कैली गांव में सतवीर डागर झाड़सैतली अपने समर्थकों के साथ तैनात रहेंगे। प्रैस विज्ञप्ति के जरिए श्री शर्मा ने बताया कि यात्रा प्रात: 11 :45 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैण्ड पंहुचेगी। यहां पर स्वागत पराग शर्मा और उनके समर्थकों द्वारा किया जायेगा। जगजीत शर्मा के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर यात्रा के नेताओं द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। यहां पर पार्टी के नेता राजन औझा यात्रा का स्वागत भी करेंगे। फरीदाबाद में अपने सातवें पड़ाव में यात्रा 12 :30  बजे सैक्टर 12 के मैदान में पंहुचेगी। जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक द्वारा हजारों समर्थकों के साथ नेताओं का स्वागत किया जायेगा। 


इसी कड़ी में दोपहर 2 बजे बल्लभगढ़ अनाज मण्डी में कुमारी शैलजा के खास समर्थक मनोज अग्रवाल नेताओं के स्वागत में एक रैली का आयोजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद 3 :30 बजे पार्टी की नेत्री एडवोकेट वंदना सिंह सैक्टर ३ बल्लभगढ़ में इन जनसभा के माध्यम से अपने नेताओं का भव्य स्वागत करेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं.जगजीत शर्मा के अनुसार यात्रा अपने अंतिम चरण में सांय 4 :30 बजे राजा नाहर सिंह महल पंहुचेगी जहां पर दीपक चौधरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत समारोह करेंगे। श्री शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह यात्रा भाजपा-जजपा के कुशासन को उखाड़ फैंकने के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال