गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होली फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सजीव प्रस्तुति से सब का दिल जीत लिया

NaradSandesh।।Faridabad, 25January, 2024: होली फ्लावर स्कूल मे गणतंत्र की पूर्व संध्या पर ध्वजारोहन कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। धीरज नगर होली फ्लावर पब्लिक स्कूल मे मुख्य अतिथि जन सेवा वाहिनी के महासचिव दिवाकर मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे गणतंत्रदिवस की सार्थकता को बताया अपने देश के इतिहास और शहीदों की कुर्वानी को सभी जाने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। स्कूल संचालक डॉ बांके बिहारी गुप्ता एवं मीना गुप्ता ने अतिथियों को पगड़ी पहना कर स्वागत किया। श्री बनवारी लाल बंसल, प्रदीप जैन आशू, प्रेरणा बंसल बिशिष्ट अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। प्राचार्या मंजू मोनिकानु ने मंच संचालन किया। सविता, निशा, शिवानी, निशा, मधू संगीत अध्यापिका एवं अभिभावक की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। होली फ्लावर पब्लिक स्कूल के विपुल, काव्या, तन्मय, गौरी, यस रुखसार दानिश, अवंतिका, अनन्या, आयुष, प्रिंस, गुंजन को पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। अंत मे प्राचार्या ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال