मन की बात कार्यक्रम ने अच्छे कार्यों और सकारात्मकता को जन आंदोलन बनाया: धनखड़

NaradSandesh।।फरीदाबाद,31 दिसंबर। भाजपा  के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 108 वें एपिसोड को  बल्लभगढ़ मंडल के बूथ नंबर 76 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज फिट इंडिया, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रिशन को लेकर संदेश दिया। प्रधानमंत्री वर्ष 2019 में फिट इंडिया मुवमेंट की शुरुआत की थी। मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर फिट इंडिया मुहिम से हर आयु वर्ग प्रेरित हुआ और अपनी सेहत के प्रति सचेत।


धनखड़  ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सकारात्मक सोच के किए जा रहे अच्छे कार्यों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को बताया और देशवासियों ने पीएम के आह्वान पर इनको जन आंदोलन का रूप दे दिया। देश की जनता का यह विश्वास पीएम मोदी के प्रति है, इसलिए इस कार्यक्रम को मोदी के मन की बात नहीं बल्कि देश के लोगों की मन की बात कहा जाने लगा है। मोदी ने वर्ष 2023 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।


मोदी ने भगवान श्रीराम के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आहवान किया है। इससे देश में राममय माहौल बनेगा। धनखड़ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पौधरोपण,अंगदान, जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को जन आंदोलन का स्वरूप मिला। बल्लभगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार अभिनंदन किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال