स्पेशल अचीवर्स चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांगजनों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

NaradSandeshफरीदाबाद,13 जनवरी। स्पेशल अचीवर्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आरडब्ल्यूए सेक्टर-19 कम्युनिटी सेंटर में दिव्यांगजनों के साथ आज लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यू सेक्टर 19 के प्रधान सुनील कुमार, महासचिव अजय नरवत, जेएम शर्मा, डा. वीरेंद्र कवात्रा, गगन हंस, मनोरंजन तिवारी, व हरवीर वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश ठक्कर द्वारा किया गया।

क्लब की चेपरपर्सन माधवी हंस ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित सेक्टरवासियों ने लोहड़ी के गीतों पर नृत्य किया व गीत सुनाए। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति से पहले वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है। इसके बाद दूल्हा भट्टी वाले की कथा से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने इस पर्व का एक महत्व बताया कि बड़े-बुजुर्गों के साथ उत्सव मनाते हुए नई पीढ़ी के बच्चे अपनी पुरानी मान्यताओं व रीति-रिवाजों का ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं ताकि भविष्य में भी उत्सव चलता रहे।
वहीं स्पेशल अजीवर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी पंकज हंस व टेकचंद नंदराजोग उर्फ टोनी पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला लोहड़ी त्योहार हिन्दुओं और सिखों के लिए पवित्र त्योहार है। यह पर्व हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। पर्व को उसी के अनुरूप मनाना चाहिए। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन गुड़, गजक, तिल और मूंगफली को अग्निदेव को अर्पित किया जाता है। उपस्थितजनों ने मूंगफली को अग्नि को अर्पित किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال