कांग्रेस पार्टी यात्रा से जन नीतियों को घर-घर पहुंचाने एवं सत्ता परिवर्तन को लेकर मंथन

NaradSandesh।।फरीदाबाद,04जनवरी, 2024:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के  राहुल गांधी  का  संदेश लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड की प्रभारी बहन कुमारी शैलजा कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी आगामी 17 जनवरी को हिसार से शुरुआत करेंगे और समापन विशाल रैली करके अंबाला में होगा। 


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य अशोक रावल ने बताया कि यह यात्रा हरियाणा में , 10 लोकसभा क्षेत्र में होकर 90 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जन नीतियों को घर-घर पहुंचाने और सत्ता परिवर्तन करके कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। 


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक रावल ने इस यात्रा के संदर्भ में अपने जनसंपर्क अभियान में लोगों से अपील की की अधिक से अधिक जनसंदेश यात्रा के भागीदारी बने क्योंकि भाजपा की सरकार से आम जनमानस दुखी है। जनकल्याण की नीतियों को खत्म करके ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं जो आम जनमानस की पहुंच से बाहर है। आज भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी और मनमर्जी चल रही है सरकार की जवाब देही तय नहीं हो रही है। प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सरकार और नेताओं के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। जनता के काम नहीं हो रहे हैं चारों तरफ हाहाकार हो रहा है लेकिन भाजपा की सरकार टस से मस नहीं हो रही है ऐसी सरकार को जितना हो सके चला कर देना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने हरियाणा के 36 बिरादरियों के हकों के लिए अपनी आवाज बुलंद की है क्योंकि सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ ऐसी व्यवस्था की शुरुआत होगी जिसमें किसानों दलित कमरे वर्ग सर्वहारा वंचित समाज को अपना पूरा हक मिल सके इसके लिए कांग्रेस की सरकार वचनबद्ध होगी। 

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال