Action Replay; दो चरणों मे संपन्न हुआ राजकुमार वोहरा का भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

NaradSandesh।।फरीदाबाद09 जनवरी, 2024: कैमरा एक्शन रिप्ले के लिए प्रसिद्ध राजनीतिक दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के कार्यभार का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दो चरणों मे संपन्न हुआ राजकुमार वोहरा का भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम। पहले दिन तमाम मीडिया कर्मियों को निमंत्रण भेजा कि शाम को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। सभी पत्रकार तय स्थान और समय पर पहुंच गए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी विधायक राजेश  नागर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी पहुंचे लेकिन कार्यभार की प्रक्रिया अधूरी रह गई क्योंकि केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड नहीं पहुंचे थे। दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर फिर से एक्शन रिप्ले हुआ और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने दो चरणों में जाकर अपना कार्यभार संभालने की प्रक्रिया पूर्ण की।                                                        नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कार्यभार संभालने के उपरांत अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी संगठन, प्रदेश के मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा और विधायकों ने जिस सोच के साथ मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्त्ता को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। जो कार्य संगठन मुझे देगा, सभी पार्टी  कार्यकर्त्ताओं और संगठन को साथ लेकर उसे पूर्ण करूँगा, यह विश्वास शीर्ष नेतृत्व और संगठन को दिलाता हूँ । पदभार ग्रहण करवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य तौर पर आये और जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया, उसके लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करते हुए यह कहा। आज फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राजकुमार वोहरा को ज़िला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण  कराया । पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने शुभ मुहूर्त में मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेन्द्र गुप्तामुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तलआर एन सिंहचेयरमैन धनेश अधलखा, वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा सुरेन्द्र जांगड़ा, लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा,अजय डुडेजा आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे और बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उपस्थित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ह्रदय की गहराइयों से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को नव कार्यभार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लिए और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं। इनके पूज्य पिताजी और राजकुमार वोहरा को जीवन पर्यन्त संघ के कार्य करते हुए देखा है। इनके पिताजी जनसंघ के समय से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। राजकुमार वोहरा ने हमेशा से एक कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। इससे ज्यादा अच्छी बात कोई हो नहीं सकती कि पार्टी संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्त्ता को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के कार्यकर्त्ता पार्टी की अमूल्य पूंजी हैं और पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। पार्टी राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में और अधिक बुलंदियों पर पहुंचेगी। आने वाले तीनों चुनावों लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम में राज वोहरा के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत के नए आयाम स्थापित करेगी। राजकुमार वोहरा जिला अध्यक्ष के रूप में सबको साथ लेकर चलेंगे और अपनी सहजता और निष्ठा व सरलता से पार्टी संगठन को और मज़बूत करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझ समेत पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता राज कुमार वोहरा के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे और पार्टी संगठन को आगे बढ़ाएंगे।  

 

ज़िला अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लालप्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनीकेंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जरहरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्माप्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, विधायक राजेश नागरसीमा त्रिखानरेन्द्र गुप्तामुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, संदीप जोशी, केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया ।

 

 

इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपालबिजेंद्र नेहरा, ज़िला सचिव हरेंद्र भड़ानामुकेश अग्रवाल, पुनीता झापार्षद सुभाष आहूजाज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्तासह प्रमुख राज मदानकार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, नरेश नम्बरदार मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तलसचिन शर्मा,अमित आहूजा,सत्येन्द्र पाण्डेय, सुरेशचन्द्र पाठक, नरेंद्र जैन, टी.एन कपूर, गोल्डी अरोड़ा, शोभित अरोड़ा, कुलदीप चुन्नी लाल, गोल्डी बरेजा, अजीत नंबरदार, अजय डुडेजा, महेश अग्रवाल, अलका भाटिया, एकता शर्मा, पंडित विजय शर्मा भाजपा कार्यकर्त्ता और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे

अटल कमल जिला कार्यालय पर स्वागत एवं  अभिनन्दन समारोह में  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्माविधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागरप्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल,  लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मापूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, चेयरपर्सन रेनू भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरीपृथला के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंहपूर्व विधायक  टेकचंद शर्माज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर.एन. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवॉलनिवर्तमान महापौर सुमन बालानिवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्गचेयरमैन हुकम सिंह भाटी आदि ने राजकुमार वोहरा को नवदायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जिला कार्यालय पर स्वागत किया और फूलमालाओं व पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को नव दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

भाजपा के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष  वोहरा ने कहा कि मोदी-मनोहर  सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का लाभ जनता तक कैसे पहुंचे और लोक कल्याण के हित में काम कैसे अधिक से अधिक होंइसके लिए हम सब कार्यकर्त्ता मिलकर कार्य करेंगे और  साथ ही पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। फ़रीदाबाद में पार्टी संगठन बहुत मज़बूत है और जिले के सभी भाजपा  कार्यकर्ताओं के बूते पर 2024 के लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार बने I उन्होंने कहा कि भाजपा में  जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी शीर्ष पद पर पहुँच सकता है यह केवल भाजपा में ही सम्भव है उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए भाजपा फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्माज़िला उपाध्यक्ष मान सिंहअनिल नागरबिजेंद्र नेहरापंकज रामपालसंजीव भाटीलखमी चंद भारद्वाज, ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ानामुकेश अग्रवालसुनीता बघेलभारती भाकुनीपुनीता झारविंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजावज़ीर सिंह डागरप्रकाश भाटी,मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, भगवान सिंह,लाज़र रंजीत सेन,सुखबीर मलेरना, सचिन गुप्ता, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता ज़िला आई टी संयोजक अमित मिश्रा सह मीडिया प्रभारी राज मदानपार्षद गणप्रदेश व ज़िला पदाधिकारीमंडल व मोर्चों के अध्यक्षप्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक सह संयोजक जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

 

 

 


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال