शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि सर्व समाज का होता है : सत्यवीर डागर


1857 संग्राम के आखिरी शहीद राजा नाहर सिंह की साढ़े 38 फुट की प्रतिमा का 31 दिसंबर को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, भरतपुर से राजकुमारी कृष्णेंद्र कौर दीपा, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्वमंत्री ओपी धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, योगानंद शास्त्री, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, कांग्रस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्वमंत्री पंडित रामबिलास शर्मा, मथुरा की सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी, पेशावर रियासत से राजा महेंद्र सिंह सहित फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं पूर्व विधायक सहित विभिन्न पार्टियों एवं दलों के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी नाहर सिंह मैमोरियल सोसायटी रजि. के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बुधवार को सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। 

श्री डागर ने बताया कि प्रतिमा अनावरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और यह समारोह बहुत ही ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि जयपुर में राजा नाहर सिंह की प्रतिमा को तैयार करवाया गया है और जिसे बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में लगाया जाएगा। इस प्रतिमा के लगने के बाद राजा नाहर सिंह की जीवनी के बारे में युवा पीढ़ी भली भांति जान सकेगी। श्री डागर ने कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं होता बल्कि वह सर्व समाज का होता है इसलिए इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उन्होंने सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया है, उन्हें उम्मीद है कि लोग इसमें बढ़चढक़र भाग लेंगे शहीद राजा नाहर सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पत्रकार वार्ता में रविन्द्र चौहान, समुद्र भाखर, नरवीर तेवतिया, जगन डागर, बॉबी डागर, सुनील मिडकौला, मुकेश रावत, प्रदीप डागर, रविन्द्र फौजदार, संजय डागर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال